Tuesday, February 14, 2017

जवां दिखने के 9 उपाय Anti Aging Tips in Hindi



कहते हैं स्त्रियों से उनकी उम्र नहीं पूछना चाहिए, लेकिन क्या हो अगर उम्र तो कम हो मगर आप दिखें ज्यादा ! माना कि उम्र को वापस नहीं लौटाया जा सकता , मगर चेहरे की लकीरों को कम कम तो किया जा सकता है।जीवनशैली और उम्र में गहरा संबंध है। जीवनशैली में कुछ बदलाव करके उम्र को हावी होने से रोका जा सकता है। 

सप्ताह में कम से कम पांच दिन 30-45 मिनट तक ब्रिस्क वॉक करें। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं, ऑस्टिपोपरोसिस की आंशका कम होती है। ऐरोबिक एक्सरसाइज  हाई बल्ड प्रेशर और हृदय रोग से बचाती हैं, ब्लड क्लॉटिंग रोकती है।

बॉडी मास इंडेक्स वह पैमाना होता है जो सेहत का पता देता है। 25 वर्षीय स्त्री ओवरवेट होने पर 40 की दिख सकती है लेकिन 40 साल की महिला संतुलित खनपान और व्यायाम के बल पर 25-30 की दिख सकती है। अगर बॉडी वेट आपके आदर्श वजन से 20 प्रतिशत अधिक है तो इसे कम करें क्योंकि यह न सिर्फ उम्र को  10-15 साल आगे बढ़ा देगा बल्कि कई रोगों से भी ग्रस्त कर देगा।

चेहरे की सुंदरता बरकरार रखने के लिए दांतों व आंखों की देखभाल जरूरी है। खासतौर पर 40 के बाद इनमें प्रॉब्लमस शुरू हो जाती हैं। शुरु से इसका ध्यान रखें।

तनाव वह कारण है जो चेहरे की रौनक खत्म कर देता है। जवां दिखने के लिए खुद को तनावमुक्त रखें। दबाव से शरीर की स्वाभाविक  संतुलन बिगड़ता है हार्मोंस सीक्रेशन सेल्स और कोलाजेन प्रोडक्शन बिगड़ता है। एक शोध कहता है कि लगातर  दबाव से मस्तिष्क की उम्र बढ़ती है इसलिए सुकून से जिएं। यह तभी संभव है, जब रोज कुछ पल दिमाग को आराम दें। अच्छा संगीत सुनें फिल्म या कॉमेडी शो देखें सुबह-शाम सैर करें और सात से आठ घंटे की नींद लें।

त्वचा को नियमित देखभाल करें। स्किन ऑयली है तो कम से कम दो बार किसी अच्छे क्लींजर से चेहरा साफ करें और टोनिंग करें। धूप से बाहर निकलने से 20-30 मिनट पहले  एसपीएफ -युक्त सनस्क्रीन लगाएं।

उम्र के साथ हर वर्ष औसतन एक प्रतिशत तक बोन मास नष्ट होता है। बोन मिनरल्स नष्ट होने से हड्डियां कमजोर होती है और फ्रैक्चर्स की आंशका बढ़ती है। वेट बियरिंग एक्सरसाइज जैसे साइक्लिंग, वॉक, स्विमिंग या वेट ट्रेनिंग से हड्डियां मजबूत होती हैं। डॉक्टर की सलाह पर विटामिन डी सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं।

कैफीन और एल्कोहल का सेवन सीमित मात्रा में करें। स्मोकिंग उम्र को तेजी से बढ़ाती है रोगों को दावत देती है।

चलने-फिरने, बैठने और लेटने के पोशचर को ठीक रखें। युवा दिखने के लिए शरीर को शेप में रखना जरूरी है और इसके लिए आदतें सुधारनी होंगी। पीठ के बल सोएं, करवट लेकर सोने से 'क्लीवेज रिंकल्स बढ़ते हैं। पेट के बल सोने से भी गले चेहरे छाती में स्लीप लाइंस पड़ने लगती हैं।

त्वचा की नमी बनाए रखें। इसके लिए मॉश्चरराइजर  का प्रयोग करें। चेहरे को साबुन से बार-बार धोने की बजाय किसी केमिकल रहित फेसवॉश का प्रयोग करें। 

नोट: यहाँ बताये गए सभी घरेलू उपायों का इस्तेमाल करने से पूर्व एक बार सच्चाई की जाँच अपने विवेकानुसार अवश्य करें। किसी जानकर की सलाह लेना ज्यादा उपयोगी रहेगा।

MORE TOPICS

FOLLOW US ON

                            

No comments:

Post a Comment