Sunday, February 12, 2017

चोकर के 8 फायदे Wheat Bran 8 Benefits


आजकल लोग बाजार से लाया हुआ गेहूं का आटा खाते हैं, जिसमें बिल्कुल भी चोकर नहीं होता। इसलिए सलाह दी जाती है कि आपको चक्की का मोटा आटा खाना चाहिए क्योंकि उसमें चोकर होता है। आटे में चोकर होने की वजह से रोटियां भले ही थोड़ी बेस्वाद लगे लेकिन वह बहुत पौष्टिक होती हैं। चोकर, गेहूं के छिलके को कहते हैं। इसमें कैल्शियम, आयरन विटामिन बी आदि तत्व हेाते हैं, जो शरीर में रक्त बढ़ाते हैं, हड्डियों को मजबूत बनाते हैं


20 ग्राम चोकर को आटे की तरह गूंथ लें और उसकी पेड़े की तरह टिकिया बना लें। इस टिकिया को तवे पर भून ले और सुबह खाली पेट इसका सेवन 6 माह तक करें। डायबीटीज नियंत्रित रहेगी।


2-कॉलेस्ट्रॉल संतुलित करे Balance Cholesterol
चोकरयुक्त आटा खाने से आमाशय के घाव ठीक रहते हैं। इसके साथ यह हृदय रोगों और कॉलेस्ट्रॉल से भी शरीर की रक्षा करता है।


चोकरयुक्त रोटियां खाने से पेट पूरी तरह से भर जाता है और किसी दूसरे अन्य को बार-बार खाने की जरूरत नहीं पड़ती। ऐसे में अगर आपको लगता है कि कई सारे प्रयासों के बाद भी आपका वजन कम नहीं हो रहा है तो चोकर को अपने खाने में शामिल करें।

त्वचा में और रंगत लाने के लिए थोड़े-से चोकर में एक चम्मच संतरे का रस, एक चम्मच शहद व गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सूखने पर धो डालें।


चोकर पेट को साफ रखने में मदद करता है। चोकर युक्त आटा खाने से कब्ज नहीं होता है और ना ही पेट भारी रहता है। इसमें ढेर सारा फाइबर होता है, जो आंतों से मल को निकाल देता है।


6- बवासीर से निजात Rid of Hemorrhoids
यह बवासीर की समस्या से भी निजात दिलाता है।


इसमें आयरन विटामिन बी आदि तत्व हेाते हैं, जो शरीर में रक्त बढ़ाते हैं


इसमें कैल्शियम हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं



नोट: यहाँ बताये गए सभी घरेलू उपायों का इस्तेमाल करने से पूर्व एक बार सच्चाई की जाँच अपने विवेकानुसार अवश्य करें। किसी जानकर की सलाह लेना ज्यादा उपयोगी रहेगा।

MORE TOPICS
दालचीनी से वजन कम करें  Lose Weight With Cinnamon  
गिलोय के 17 औषधीय प्रयोग- 17 Benifits of Giloy  
मेथी के 13 फायदे I 13 Fenugreek Benefits
पुदीने के 7 फायदे  7 MINT BENEFITS 
जैतून तेल के 5 फायदे  5 Benefits of Olive Oil  
चोकर के 8 फायदे  Wheat Bran 8 Benefits 
भुट्‌टे के 6 फायदे  6 Benefits of corn

FOLLOW US ON

                            

जैतून तेल के 5 फायदे 5 Benefits of Olive Oil



खुद को हेल्दी रखने के लिए लाइफस्टाइल में बहुत से बदलाव करने पड़ते हैं। वर्कआउट, योग के साथ-साथ हेल्दी डाइट पर भी ध्यान देना जरूरी होता है, लेकिन बीमारियों से बचने और सेहतमंद रहने के लिए केवल लाइफस्टाइल और अच्छी आदत ही काफी नहीं है। ऑलिव ऑइल में विटामिन ए, डी, ई और के अलावा कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, ओमेगा-9 फैटी एसिड, पॉलिअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है, जो कई रोगों से लड़ने में फायदेमंद होता है। किचन में साधारण कुकिंग ऑइल की जगह ऑलिव ऑइल से आप खुद को ज्यादा हेल्दी रख सकते हैं। 


ऑलिव ऑइल में फाइटोन्यूट्रिएंट्स ओलेकैंथेल पाया जाता है, जो कैंसर में पेन रिलीफ का काम करता है। स्किन और ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम को भी कम करने में सहायक है।


ऑलिव ऑइल में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन -ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह स्ट्रेस को दूर करने के साथ-साथ ऑक्सीडेंटिव स्ट्रेस को दूर करने में भी मदद करता है।


ऑलिव ऑइल दिल संबंधी बीमारियों से दूर रखने में भी मदद करता है। यह एंटी इंफ्लेमेटरी और एलडीएल गुण से भी भरपूर होता है, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाकर गुड कोलेस्ट्रॉल में बदल देता है।


ऑलिव ऑइल में सैचुरेटेड फैट न के बराबर होता है। यह शरीर में शुगर लेवल भी नियंत्रित करता है। कार्बोहाइड्रेट और फाइबर का अच्छा स्रोत होने के कारण यह डायबिटीक लोगों के लिए फायदेमंद है।


त्वचा को निखारने के लिए भी यह फायदेमंद है। इसे चेहरे पर लगाने से मुंहासे और ब्लैकहेड्स ठीक हो जाते हैं। रूखी त्वचा, स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के साथ-साथ यह बालों के लिए भी अच्छा है।


ऑलिव ऑइल में किसी अन्य तेल के मुकाबले काफी कम वसा होता है। दिल के मरीजों को सलाह दी जाती है कि वे ऑलिव ऑइल का ही प्रयोग करें तो बेहतर होगा।

नोट: यहाँ बताये गए सभी घरेलू उपायों का इस्तेमाल करने से पूर्व एक बार सच्चाई की जाँच अपने विवेकानुसार अवश्य करें। किसी जानकर की सलाह लेना ज्यादा उपयोगी रहेगा।
MORE TOPICS


FOLLOW US ON

                            

भुट्‌टे के 6 फायदे 6 Benefits of corn



सड़क किनारे ठेलों पर कोयलों पर भुनते पीले रंग के भुट्‌टे की महक किसी को भी ललचाने पर मजबूर कर सकती है। भुट्‌टा यानी मकई, मक्का या कॉर्न औषधीय गुणों से भरपूर होता है। रिसर्च से पता चलता है कि भुट‌्टा ऐसा अनाज है जिसे पकाने के बाद भी उसके पौष्टिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण नष्ट नहीं होते, बल्कि बढ़ जाते हैं। 


1-दिल रखे स्वस्थ Keep heart healthy
भुट्टा में कैरोटीनॉयड नामक विटामिन ए का बेहतरीन स्रोत होते हैं, जो दिल की बीमारियों की आशंका को कम करने में मददगार होता है। इसमें मौजूद विटामिन सी, बायोफ्लेविनॉयड और फीनोलिक कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित रखता है।


2-अल्सर से छुटकारा Get rid of ulcers
भुट्टे में कार्बोहाइड्रेट यानी कि घुलनशील तथा अघुलनशील फाइबर की मात्र अधिक होती है। यह आंतों में बैक्टीरिया या बीमारी फैलाने वाले जीवाणुओं को खत्म कर देता है। इससे अल्सर के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।


3-एनीमिया से बचाव Prevention of Anemia
भुट्टे में मौजूद विटामिन बी और फोलिक एसिड खून की कमी को रोकते हैं। इसे खाने से आयरन की कमी पूरी होती है जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मकई के पीले दाने मिनरल्स से भरपूर होते हैं, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं।


4-कैंसर रखे दूर Cancer kept away
भुट‌्टा एंटीऑक्सीडेंट का समृद्घ स्रोत है। इसमें मौजूद फेरुलिक एसिड, फीनोलिक, बीटा कैरोटीन और कैरोटीन कैंसर जैसी जटिल बीमारियों से लड़ने में फायदेमंद है। इसको खाने से कैंसर की आशंका कम होती है।


5-मेमोरी करे शार्प Sharp Memory
भुट्टे में मौजूद थायमिन और नायसिन जैसे विटामिन हमारे तंत्रिका तंत्र के स्वास्थ्य और मेमोरी को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं। थायमिन याददाश्त के लिए आवश्यक न्यूरोट्रांसमीटर का काम करता है, जिसके अभाव में उम्र बढ़ने के साथ-साथ अल्जाइमर रोग हो जाता है।


6-आयरन का स्त्रोत source of iron
मक्का आयरन के सबसे अच्छे स्रोतों में एक है। उबला हुआ मक्का अपनी डाइट में शामिल करने से आयरन की कमी पूरी होती है, जिससे बीमारियां दूर रहती हैं।



नोट: यहाँ बताये गए सभी घरेलू उपायों का इस्तेमाल करने से पूर्व एक बार सच्चाई की जाँच अपने विवेकानुसार अवश्य करें। किसी जानकर की सलाह लेना ज्यादा उपयोगी रहेगा।

MORE TOPICS


FOLLOW US ON

                            

पुदीने के 7 फायदे 7 MINT BENEFITS




घर के बाहर हो या अंदर, गर्मी है कि बढ़ती ही जा रही है। पसीने की चिपचिपाहट और गर्मी का कॉम्बो जैसे हमारा शरीर निचोड़ रहा है। कुछ खाने का दिल नहीं करता। बस पानी, छाछ, लस्सी, आईसक्रीम जैसी ठंडी और तरह चीजें लेने का ही मन करता है। इतनी गर्मी में कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका नाम लेने से ही सुकून मिलता है। पुदीना भी ऐसा ही एक नाम है...पुदीने के हालांकि कई फायदे हैं और इसे कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन आमतौर पर हम अपने घरों में पुदीने को केवल चटनी बनाने या गार्निश करने में ही इस्तेमाल करते हैं।


पुदीने की कुछ ताजा हरी पत्तियों को काटिए और इसे अपने सलाद में मिला लीजिए। ऊपर से थोड़ा अदरक और नींबू का छिलका घिसकर मिलाएं। आप चाहें, तो इस सलाद में थोड़ा तरबूज भी मिला सकते हैं।
ये सारी चीजें एकसाथ बेहद स्वादिष्ट तो लगती ही हैं, साथ ही यह गर्मी में आपके शरीर को भी काफी सुकून पहुंचाती हैं। पुदीने का लाजवाब स्वाद बोरिंग सलाद को भी शानदार बना देता है

पुदीने की कुछ पत्तियां पतली-पतली काट लीजिए और इसे फ्रिज के बर्फ वाली ट्रे में मिला लीजिए। आप चाहें, तो इसे किसी ड्रिंक में इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर इसे स्मूदी के साथ मिला सकते हैं। पुदीने का फ्लेवर आपके ड्रिंक में ताजगी घोल देगा


ग्रेवी बनाते समय मीठे और नमकीन फ्लेवर के लिए सिरका इस्तेमाल करने की जगह, सूखे पुदीने के पत्ते का इस्तेमाल करें। इसका चूरा बनाएं और ग्रेवी आधी पकने पर फ्लेवर के लिए उसमें मिलाएं। कमाल का स्वाद आएगा


पुदीने की ताजी पत्तियों को चीनी के साथ मिलाकर मिंट सीरप बना सकते हैं। इसका इस्तेमाल ड्रिंक्स को मीठा बनाने में करें। उबालने के बाद पुदीने का फ्लेवर चीनी के साथ अच्छी तरह घुल जाता है और यह आपके ड्रिंक को बेहद ताजगीभरा स्वाद देता है


दही, पुदीना, लहसुन, नींबू का रस और जीरा को एक छोटी कटोरी में एकसाथ मिलाएं। इसमें स्वादानुसार नमक और काली मिर्च भी मिला दें। आपका पुदीने वाला दही सॉस तैयार है। इसे फ्रिज में कुछ दिन तक रखा जा सकता है


रायते में या फिर छाछ में पुदीने को मिलाने से गर्मी में बहुत राहत मिलती है। पेट सही रहता है। 


इसके अलावा आप कच्चे आम को उबाल कर, उसके गूदे में पुदीना, काला नमक और पीसा हुआ जीरा मिलाकर पीएंगे, तो लू का असर नहीं पड़ेगा.


नोट: यहाँ बताये गए सभी घरेलू उपायों का इस्तेमाल करने से पूर्व एक बार सच्चाई की जाँच अपने विवेकानुसार अवश्य करें। किसी जानकर की सलाह लेना ज्यादा उपयोगी रहेगा।

MORE TOPICS


FOLLOW US ON