Monday, February 13, 2017

अनार के छिलके के 8 फायदे Benefits of pomegranate peel



अनार खाने के जितने ज्यादा फायदे होते हैं, उतने ही इसके छिलके भी गुणकारी होते हैं। अनार के छिलके को सुखा कर उसका पाउडर बना लें और एक शीशी में भर कर रख लें। या फिर उसे पीस कर उसके रस का प्रयोग कीजिए। कई चीजों में यह फायदेमंद होगा। आइये इसके फायदों पर एक नजर डालते हैं.


अनार के सूखे छिलके को पीस कर 5 ग्राम लें। फिर उसमें 0.10 ग्राम कपूर भी मिला लें। यह चूर्ण दिन में 2 बार पानी में मिलाकर पीने से भयंकर खांसी ठीक हो जाती है।


इसमें ऐंटिबैक्टीरियल और ऐंटिइंफ्लेमेंट्री गुण होते हैं जो हड्डियों को मजबूती देते हैं। इसका सेवन करने के लिए एक गिलास गरम पानी में 2 चम्मच अनार के छिलके का पाउडर मिला लें। इसको टेस्टी बनाने के लिए इसमें नींबू का रस और हल्का सा नमक भी मिलाया जा सकता है। इस काढ़े को रात में सोने से पहले पिएं।

एक गिलास पानी में सूखे छिलके का पाउडर मिला लें। उसके बाद इस पानी से दिन में दो बार कुल्ला करें, इससे मुंह से बदबू नहीं आएगी। अगर मसूड़े मजबूत बनाने हैं तो काली मिर्च के पाउडर के साथ अनार के छिलके का पाउडर मिक्स करें और उसे दांतों व मसूड़ों की मालिश करें।

छिलकों को सुखाकर पाउडर बना लें और इसमें गुलाब जल मिलाएं। इसको फेसपैक की तरह चेहरे पर लगाने से त्वचा जवां बनती है और झुर्रियां दूर होती हैं।

अनार के छिलकों को सुखाकर, भून लें और ठंडा होने पर पीसकर चेहरे पर लगाने से मुंहासों की समस्या से छुटकारा मिलता है।

इसके छिलके में ढेर सारा ऐंटिऑक्सिडेंट होता है जो कि हृदय की बीमारी से बचाता है। साथ ही यह कॉलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कम करता है। 1 चम्मच अनार के छिलके का पाउडर लेकर गरम पानी में मिलाएं और रोजाना दो चम्मच पिएं। इसके साथ अपने आहार में सुधार करें और रोजाना व्यायाम भी करें।

अनार के छिलकों को सनस्क्रीन के तौर पर भी लगाया जा सकता है। सूखे छिलके को किसी भी तेल के साथ मिक्स करके चेहरे पर लगाने से यह सन टैनिंग से रोकता है।

अगर गले में टॉन्सिल या दर्द है तो अनार के छिलके के पाउडर को थोड़े से पानी में उबाल लें। फिर इस काढ़े को छान कर ठंडा कर गरारा करें। ऐसा दिन में कई बार करें, आपको फायदा होगा।

नोट: यहाँ बताये गए सभी घरेलू उपायों का इस्तेमाल करने से पूर्व एक बार सच्चाई की जाँच अपने विवेकानुसार अवश्य करें। किसी जानकर की सलाह लेना ज्यादा उपयोगी रहेगा।

MORE TOPICS
दालचीनी से वजन कम करें  Lose Weight With Cinnamon  
गिलोय के 17 औषधीय प्रयोग 17 Benifits of Giloy  
मेथी के 13 फायदे 13 Fenugreek Benefits  
पुदीने के 7 फायदे  7 MINT BENEFITS 
जैतून तेल के 5 फायदे  5 Benefits of Olive Oil  
चोकर के 8 फायदे  Wheat Bran 8 Benefits  
भुट्‌टे के 6 फायदे  6 Benefits of corn 
आम के 7 फायदे 7 Benefits Of Mango 
निम्बू के 8 फायदे I 8 Benefits of Lemon  
अनार के छिलके के फायदे Benefits of pomegranate peel 
लीची के 11 फायदे  11 Benefits of Lychee 
प्याज के फायदे  Onion Benefits 
केले के फायदे Banana Benefits 

FOLLOW US ON

                            

आम के 7 फायदे 7 Benefits Of Mango


गर्मियों के आते ही लू के थपेड़े और चिलचिलाती धूप लिए भले ही शहर की सड़कों पर तपती दोपहर में सन्नाटा झा जाता हो, पर लंगड़ा, चौसा, दशहरी और फजली की पुकार बंद दरवाजों को भी खुलने पर मजबूर कर देती है। 


आम में मौजूद ऐंटी-ऑक्सीडेंट्स, कोलोन कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, ल्यूकेमिया और प्रोस्टेट कैंसर से बचाव में मददगार हैं। इसमें क्यूर्सेटिन, एस्ट्रागालिन, फिसेटिन जैसे कई तत्व हैं जो कैंसर से बचाव करते हैं।


आम में फाइबर और विटामिन सी अच्छी मात्रा में होते हैं जो लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन यानी बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने में मदद करते हैं।


आम खाएं या पैक के रूप में लगाएं, यह त्वचा के छिद्र खोलता है जिससे मुंहासे कम होते हैं। साथ ही आम में भरपूर मात्रा में विटामिन ए होता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाता है और रतौंधी जैसे रोगों से दूर रखता है।


आम विटामिन ई का अच्छा स्रोत है और रिसर्च के मुताबिक यह कामेच्छा को बढ़ाता है।


पपीते की तरह ही आम भी पाचन अच्छा रखता है। इसमें ऐसे कई एन्जाइम्स होते हैं जो शरीर में प्रोटीन को तोड़ने में मदद करते हैं।


आम में विटामिन सी और विटामिन ए के अलावा 25 प्रकार के कैरोटेनॉयड्स होते हैं जो शरीर में प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाते हैं।


आम के पत्ते खून में इन्सुलिन का स्तर बढ़ाते हैं। इन्हें अगर रात भर पानी में भिगोकर छोड़ दें और फिर उस पानी को छानकर पिएं तो शरीर में इन्सुलिन का स्तर सामान्य रहेगा।


नोट: यहाँ बताये गए सभी घरेलू उपायों का इस्तेमाल करने से पूर्व एक बार सच्चाई की जाँच अपने विवेकानुसार अवश्य करें। किसी जानकर की सलाह लेना ज्यादा उपयोगी रहेगा।

MORE TOPICS
दालचीनी से वजन कम करें  Lose Weight With Cinnamon  
FOLLOW US ON