Thursday, February 16, 2017

पुरुषों में मुहांसों की समस्‍या Acne In Men How Get Rid



पुरूषों की त्वचा महिलाओं की अपेक्षा 20 परसेंट ज़्यादा तैलीय यानी ऑयली होती है इसके अलावा शरीर में होने वाले हार्मोन्स परिवर्तनों के कारण मुहांसों का होना आम बात है। कई बार होर्मोन्स परिवर्तन इतना असंतुलित रूप से होता है कि अत्यधिक मुहांसों के कारण अच्छे भले चेहरे की रंगत खराब हो जाती है।

1-फेश वॉश Face wash
चेहरे पर हमेशा अच्‍छे क्लींजर का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। फेश वॉश या लिक्विड क्लींजर केवल महिलाओं के लिये ही नहीं बल्कि पुरूषों के लिये भी होते हैं और इनका इस्तेमाल आपको करना चाहिए।

2-साबुन का इस्‍तेमाल Mild Soaps

साबुन का इस्‍तेमाल बार-बार करने से आपकी त्वचा पर ड्राइ इफेक्ट उत्पन्न हो सकते हैं, खासकर यदि आपकी त्वचा ड्राइ प्रकार की है तो ऐसे में ऐसे साबुन का प्रयोग करें जिनमें माइश्चराईजिंग के तत्व हों।


3- एसिड Acid

ग्लाईकोलिक एसिड या लैक्टिक एसिड, सैलिसिलिक एसिड या बेंजाईल पैराक्साईड वाला क्लींजर ज़्यादा फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इनमें एन्टिबैक्टीरियल गुणों के अलावा डीप पोर क्लीनिंग के लिये एक्सफॉलिएटिंग गुण भी होते हैं।


4- त्वचा टोन Tonners
पुरूषों को अपनी त्वचा माइश्चराईज्ड रखने की कोशिश करनी चाहिये, क्योंकि शेविंग से त्वचा ड्राई हो जाती है। आपकी त्वचा की माइश्चराईजिंग एक त्वचा प्रकार से दूसरे के अनुसार अलग हो सकती है जबकि ऑयली त्वचा प्रकार के लोग माईश्चराईजर के बजाय किसी टोनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

5-माइश्चराईजिंग Moisturising
सूखी त्वचा को हैवी ड्यूटी मॉइश्चराईज़र की ज़रूरत होती है। नार्मल त्वचा पर लाइट माईश्चराईजर उपयोग किया जा सकता है। किसी अल्फा-हाईड्रॉक्सी एसिड जैसे कि ग्लाईकोलिक एसिड या सैलिसिलिक एसिड वाला माईश्चराईजर त्वचा टोन और क्वॉलिटी बेहतर करने में मददगार साबित होता है।

6-सनस्क्रीन Sunscreen

त्वचा की देखभाल के लिए बहुत जरूरी धूप से बचाव। धूप में ओवर एक्सपोजर न केवल त्वचा को नुकसान पहुंचाता है बल्कि त्वचा कैंसर का खतरा भी उत्पन्न करता है। इसलिए पर्याप्त एसपीएफ सुरक्षा वाली सनस्क्रीन का उपयोग कीजिए। 30 एसपीएफ वाली सनस्क्रीन, जो यूवीए और यूवीबी दोनों किरणों को ब्लॉक करती हो, इसका उपयोग आपकी त्‍वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है।धूप में बाहर जाते वक्‍त अपनी त्‍वचा को ढंकिये, सनग्लॉसेज का इस्तेमाल करना सन प्रोटेक्शन का एक बेहतर उपाय है।


7- रेजर दोषी Shaving Razor

शेविंग के दौरान इनग्रोन हेयर्स के कारण कई कट् या रेजर बम्प लग जाते हैं। यदि शेविंग से आपकी त्वचा पर जलन होती है तो इसके लिये आपका रेजर दोषी हो सकता है। इलेक्ट्रिक और मैनुअल दोनों मेल के रेजरों की अपनी खूबियां होती हैं और इनको प्रयोग करने से पहले इनका मूल्यांकन अवश्य कर लेना चाहिये।


8-त्वचा इरिटेशन Face Irritation
मैनुअल रेजर से क्लोजर शेव बनती है क्योंकि ब्लेड त्वचा के नजदीक पहुंचते हैं जो त्वचा इरिटेशन की वजह बन सकते हैं। यदि आपको अक्सर रेजर बम्प होते हैं तो इलेक्ट्रिक रेजर का उपयोग कीजिए। इससे क्लोज शेव नहीं मिलती लेकिन यह त्वचा को समान रूप से इरिटेट कर सकता है क्योंकि यह बालों को खींचता है।

9-जामुन फेसपैक Black berry face pack
कुछ घरेलू नुस्‍खे भी मुंहांसों से बचा सकते हैं, जामुन की गुठली को पानी में घिसकर चेहरे पर लगाने से मुहांसे दूर होते हैं। 

10-दही फेसपैक Curd face pack

दही में कुछ बूंदें शहद की मिलाकर उसे चेहरे पर लेप करना चाहिए। इससे कुछ ही दिनों में मुहांसे खतम हो जाते हैं।


11-तुलसी व पुदीने फेसपैक Mint and Basil face pack

तुलसी व पुदीने की पत्तियों को बराबर मात्रा में पीसकर व इसमें थोड़ा-सा नींबू का रस मिलाकर इसका पेस्‍ट चेहरे पर लगाने से मुहांसों से छुटकारा मिलता है। 


12-नीम फेसपैक Neem face pack

नीम के पेड़ की छाल को घिसकर मुहांसों पर लगाने से भी मुहांसे घटते हैं।


नोट: यहाँ बताये गए सभी घरेलू उपायों का इस्तेमाल करने से पूर्व एक बार सच्चाई की जाँच अपने विवेकानुसार अवश्य करें। किसी जानकर की सलाह लेना ज्यादा उपयोगी रहेगा।

MORE TOPICS


FOLLOE US ON

                            

पपीते के 5 फेसपैक 5 Papaya Face Packs In Hindi




चमकदार एवं स्वस्थ त्वचा की चाह रखने वालों के लिए पपीता बेहद लाभदायक है। पपीते से तैयार फेस पैक त्वचा को गोरा और ग्लोइंग बनाते हैं। पपीते में मौजूद पपेन नाम के एंजाइम काले धब्बों को फीका करने में मदद करता है, और चेहरे से ब्लेमिशिश हटाते हैं। ब्यूटी टिप्स (Hindi Beauty Tips)  में यहां हम आपको घर पर पपीते (Home made face pack from papaya) से तैयार कुछ ऐसे फेस पैक बताएंगे जिन्हें इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा बेहद खूबसूरत हो जाएगी।

पपीता के गुण, एक ताज़ा पपीता ले और उसका छिलका निकाल ले। इसके छोटे टुकड़े कर ले। अब कुछ बिना बीज वाले टुकड़े एक बर्तन में ले ले। इसमें 1-2 चम्मच ग्वार पाठे का जेल डाले और अच्छी तरह पीस के मिला ले। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगा ले। यह फेस पैक हर तरह की त्वचा के लिए अच्छा है। यह फेस पैक त्वचा को एक समान कर के त्वचा के सूखेपन और तेल को नियंत्रित करता है। 

 छिले पपीते के कुछ टुकड़े एक बर्तन में ले। छिले एवोकाडो के टुकड़े लेकर पपीते में मिला ले। इसमें 2 चम्मच जैतून का तेल डाले। अब एक कांटा लेकर इन्हे अच्छी तरह मिला ले। इस मिश्रण को करीब 20 मिनट चेहरे पर लगा के रखे। एवोकाडो और जैतून के तेल में भरपूर मात्रा में विटामिन E होता है जो स्वस्थ त्वचा देता है।  

त्वचा निखारने के घरेलू उपाय, छिले हुए पपीते के कुछ टुकड़े एक बर्तन में ले और अब इसमें 2 चम्मच शहद, 1 चम्मच नीबू का रस मिलाएँ। तीनों सामग्रियों को अच्छे से मिला ले और पेस्ट तैयार कर ले। यह पेस्ट को चेहरे को त्वचा पर लगा ले। पपीते में विटामिन सी होता है जो तव्चा से धूल मिटटी हटाता है, नीबू त्वचा में निखार लाता है और शहद त्वचा के सूखेपन को हटाता है। किचन के यह तीन सामग्री त्वचा के कालेपन और रूखेपन को दूर करते है।

छिले हुए पपीते के कुछ टुकड़े एक बर्तन में ले और 1 चम्मच चन्दन का पाउडर और 1 चम्मच शहद मिलाए। इन्हे अच्छी तरह मिला ले। इस मिश्रण को चेहरे पे लगा ले। इसे 20 मिनट तक लगा कर सूखने दे और फिर ठन्डे पानी से धो ले। यह त्वचा को बूढ़ा होने से बचाता है।

रूखी त्वचा का इलाज, छिले पपीते को लेकर उसमे 2 चम्मच कच्चा दूध और 1 चम्मच शहद को मिलाए। इन्हे अच्छी तरह मिला कर अपने चेहरे पे लगा ले। 15-20 तक इसे सूखने दे और फिर धो ले। दूध और शहद त्वचा को नमी देने का काम करते है और त्वचा को सूखा नहीं होने देता।
नोट: यहाँ बताये गए सभी घरेलू उपायों का इस्तेमाल करने से पूर्व एक बार सच्चाई की जाँच अपने विवेकानुसार अवश्य करें। किसी जानकर की सलाह लेना ज्यादा उपयोगी रहेगा।

MORE TOPICS


FOLLOW US ON

                            

Wednesday, February 15, 2017

बालों के लिए 5 हेयर मास्‍क 5 Homemade Hair Masks for hair fall



बालों का गिरना एक समस्‍या की तरह है जो हर उम्र के लोगों में देखी जाती है। प्रदूषण, खानपान में पौष्टिक तत्‍वों की कमी, तनाव आदि हमारी दिनचर्या से जुड़ी आदतें ही बालों के गिरने का प्रमुख कारण है।इन्‍हें गिरने से रोकने के लिए घर पर ही हेयर मास्‍क बनायें और अपने गिरते बालों की समस्‍या को प्राकृतिक तरीके से रोकें
एक अंडे की जर्दी लीजिए और दो चम्मच ग्रीन टी लीजिए। इसका पेस्ट बनाकर बालों की जड़ों में लगाएं। 30 मिनट के बाद बाल धो लें इस मास्क के लगातार इस्तेमाल से आपके बालों का झड़ना काफी कम हो जाएगा।

प्याज का रस निकाल कर इसमें फिटकरी पीसकर मिला लें। बालों को अच्छे से धोकर यह मास्क लगा लें। इसे पूरी रात बालों में लगा दें, अगली सुबह बाल धो लें ताकि बदबू चली जाए।

एक चम्मच शहद, एक चम्मच रम, एक चम्मच कैस्टर ऑयल, अंडे की जर्दी, विटामिन ए और ई कैप्सूल को लेकर मिलाएं और इसका पेस्ट बना लें। इस मास्क को बालों की जड़ों से लेकर पूरे बालों तक लगाएं।

एक चम्मच ताजा दूध और एक चम्मच ओटमील लीजिए इसे मिक्स कर मोटा मास्क बनाएं। इस मास्क को बालों की जड़ों में लगाएं 20 मिनट के बाद इस पेस्ट को धो लें। 

केला विटामिन और मिनरलस का रिच भण्डार है। 1 पक्के केले की गिरी और 1 अण्डे के पीला भाग मिक्स का अच्छे से घोलकर पैक तैयार कर लें तैयार केला अण्डा पैक को बालों पर 1 घण्टे के लिए लगाकर छोड़ दें। फिर साफ कर धो लें।

नोट: यहाँ बताये गए सभी घरेलू उपायों का इस्तेमाल करने से पूर्व एक बार सच्चाई की जाँच अपने विवेकानुसार अवश्य करें। किसी जानकर की सलाह लेना ज्यादा उपयोगी रहेगा।

MORE TOPICS
बेसन के 10 फेस पैक Gram flour 10 face packs  

FOLLOW ON US

                            

बालों का झड़ना रोकें Hair care Tips

बालों को काला, घना, सुंदर बनाने के लिए जानें कि बालों का झड़ना कैसे कम हो।

कुछ लोग बालों में बार-बार कंधी करते हैं,ये सोचकर कि इससे बाल लंबे होंगे या फिर बाल सुलझें रहेंगे लेकिन आपको बता दें इससे भी कई बार बाल झड़ते है। आपको बालों को दिन में कम से कम 2-3 बार कंधी करें, इससे आपके बाल कम से कम उलझेंगे और बाल कम टूटेंगे। यानी बाल सुलझे भी रहेंगे और बालों के टूटने का डर भी खत्म।

बालों को झड़ने से बचाने के लिए आपको अपने बालों को धूप से बचाना चाहिए। जब भी आप बाहर धूप में जाएं तो अपने साथ छाता लेकर जाएं या फिर अपने बालों को कपड़े से पूरी तरह ढक लें।

बहुत गर्म पानी से बाल ना धोएं, वरना आपके बाल अधिक खराब हो जाएंगे और जल्दी टूटने लगेंगे।

बालों को टूटने से बचाने के लिए आपको डाइट में प्रोटीन, आयरन, जिंक, सल्फर, विटामिन सी, के अलावा विटामिन बी से युक्त खाघ पदार्थ भरपूर मात्रा में लेने चाहिए।

बालों को टाइट बांधना, हॉट रोलर्स व ब्लो ड्रायर व आयरन के ज्यादा इस्तेमाल करने से भी बाल डैमेज हो जाते हैं। इसीलिए कोशिश करें कि बालों को प्राकृतिक ही रहने दें और बालों पर बहुत ज्यादा एक्सेपेरिमेंट करने से बचें।

बालों को सही पोषण न मिलने से भी बाल झड़ने लगते हैं, ऐसे में बालों को झड़ने से बचाने के लिए समय-समय पर बालों में मेंहदी लगानी चाहिए या फिर बालों को पोषण देने के लिए दही भी लगा सकते हैं।

बालों को मजबूत बनाने और टूटने से बचाने के लिए आपको सप्ताह में कम से कम दो बार बालों की जड़ों में आंवला, बादाम, ऑलिव ऑयल, नारियल का तेल, सरसो का तेल इत्यादि में से कोई एक लगाना चाहिए। इससे बालों का झड़ना, बाल पतले  होना, डैंड्रफ, दोमुंहे बाल व उम्र से पहले बालों का सफेद होने जैसी प्रॉब्लम्स से निपटा जा सकता है।

बालों के लिए प्रयोग होने वाले उत्पाद जैसे शैंपू, कंडीशनर इत्यादि प्रॉडक्ट्स  अच्छी क्वालिटी के ही प्रयोग करने चाहिए। इससे बाल अच्छे होंगे और टूटने से बचेंगे।

बालों पर कलर करने से भी बाल खराब हो जाते हैं और जल्दी टूटने भी लगते हैं। इसीलिए बालों को कलर करने से पहले ध्यान रखें कि डाई में अमोनिया की मात्रा कम से कम हो यानी आप प्राकृतिक कलर को ही बाल कलर करने के लिए चुनें। इससे आपके बाल प्रभाव ढंग से हेल्दी् और स्वस्थ रहेंगे।

नोट: यहाँ बताये गए सभी घरेलू उपायों का इस्तेमाल करने से पूर्व एक बार सच्चाई की जाँच अपने विवेकानुसार अवश्य करें। किसी जानकर की सलाह लेना ज्यादा उपयोगी रहेगा।

MORE TOPICS


FOLLOW US ON