Monday, February 13, 2017

अनार के छिलके के 8 फायदे Benefits of pomegranate peel



अनार खाने के जितने ज्यादा फायदे होते हैं, उतने ही इसके छिलके भी गुणकारी होते हैं। अनार के छिलके को सुखा कर उसका पाउडर बना लें और एक शीशी में भर कर रख लें। या फिर उसे पीस कर उसके रस का प्रयोग कीजिए। कई चीजों में यह फायदेमंद होगा। आइये इसके फायदों पर एक नजर डालते हैं.


अनार के सूखे छिलके को पीस कर 5 ग्राम लें। फिर उसमें 0.10 ग्राम कपूर भी मिला लें। यह चूर्ण दिन में 2 बार पानी में मिलाकर पीने से भयंकर खांसी ठीक हो जाती है।


इसमें ऐंटिबैक्टीरियल और ऐंटिइंफ्लेमेंट्री गुण होते हैं जो हड्डियों को मजबूती देते हैं। इसका सेवन करने के लिए एक गिलास गरम पानी में 2 चम्मच अनार के छिलके का पाउडर मिला लें। इसको टेस्टी बनाने के लिए इसमें नींबू का रस और हल्का सा नमक भी मिलाया जा सकता है। इस काढ़े को रात में सोने से पहले पिएं।

एक गिलास पानी में सूखे छिलके का पाउडर मिला लें। उसके बाद इस पानी से दिन में दो बार कुल्ला करें, इससे मुंह से बदबू नहीं आएगी। अगर मसूड़े मजबूत बनाने हैं तो काली मिर्च के पाउडर के साथ अनार के छिलके का पाउडर मिक्स करें और उसे दांतों व मसूड़ों की मालिश करें।

छिलकों को सुखाकर पाउडर बना लें और इसमें गुलाब जल मिलाएं। इसको फेसपैक की तरह चेहरे पर लगाने से त्वचा जवां बनती है और झुर्रियां दूर होती हैं।

अनार के छिलकों को सुखाकर, भून लें और ठंडा होने पर पीसकर चेहरे पर लगाने से मुंहासों की समस्या से छुटकारा मिलता है।

इसके छिलके में ढेर सारा ऐंटिऑक्सिडेंट होता है जो कि हृदय की बीमारी से बचाता है। साथ ही यह कॉलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कम करता है। 1 चम्मच अनार के छिलके का पाउडर लेकर गरम पानी में मिलाएं और रोजाना दो चम्मच पिएं। इसके साथ अपने आहार में सुधार करें और रोजाना व्यायाम भी करें।

अनार के छिलकों को सनस्क्रीन के तौर पर भी लगाया जा सकता है। सूखे छिलके को किसी भी तेल के साथ मिक्स करके चेहरे पर लगाने से यह सन टैनिंग से रोकता है।

अगर गले में टॉन्सिल या दर्द है तो अनार के छिलके के पाउडर को थोड़े से पानी में उबाल लें। फिर इस काढ़े को छान कर ठंडा कर गरारा करें। ऐसा दिन में कई बार करें, आपको फायदा होगा।

नोट: यहाँ बताये गए सभी घरेलू उपायों का इस्तेमाल करने से पूर्व एक बार सच्चाई की जाँच अपने विवेकानुसार अवश्य करें। किसी जानकर की सलाह लेना ज्यादा उपयोगी रहेगा।

MORE TOPICS
दालचीनी से वजन कम करें  Lose Weight With Cinnamon  
गिलोय के 17 औषधीय प्रयोग 17 Benifits of Giloy  
मेथी के 13 फायदे 13 Fenugreek Benefits  
पुदीने के 7 फायदे  7 MINT BENEFITS 
जैतून तेल के 5 फायदे  5 Benefits of Olive Oil  
चोकर के 8 फायदे  Wheat Bran 8 Benefits  
भुट्‌टे के 6 फायदे  6 Benefits of corn 
आम के 7 फायदे 7 Benefits Of Mango 
निम्बू के 8 फायदे I 8 Benefits of Lemon  
अनार के छिलके के फायदे Benefits of pomegranate peel 
लीची के 11 फायदे  11 Benefits of Lychee 
प्याज के फायदे  Onion Benefits 
केले के फायदे Banana Benefits 

FOLLOW US ON

                            

आम के 7 फायदे 7 Benefits Of Mango


गर्मियों के आते ही लू के थपेड़े और चिलचिलाती धूप लिए भले ही शहर की सड़कों पर तपती दोपहर में सन्नाटा झा जाता हो, पर लंगड़ा, चौसा, दशहरी और फजली की पुकार बंद दरवाजों को भी खुलने पर मजबूर कर देती है। 


आम में मौजूद ऐंटी-ऑक्सीडेंट्स, कोलोन कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, ल्यूकेमिया और प्रोस्टेट कैंसर से बचाव में मददगार हैं। इसमें क्यूर्सेटिन, एस्ट्रागालिन, फिसेटिन जैसे कई तत्व हैं जो कैंसर से बचाव करते हैं।


आम में फाइबर और विटामिन सी अच्छी मात्रा में होते हैं जो लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन यानी बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने में मदद करते हैं।


आम खाएं या पैक के रूप में लगाएं, यह त्वचा के छिद्र खोलता है जिससे मुंहासे कम होते हैं। साथ ही आम में भरपूर मात्रा में विटामिन ए होता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाता है और रतौंधी जैसे रोगों से दूर रखता है।


आम विटामिन ई का अच्छा स्रोत है और रिसर्च के मुताबिक यह कामेच्छा को बढ़ाता है।


पपीते की तरह ही आम भी पाचन अच्छा रखता है। इसमें ऐसे कई एन्जाइम्स होते हैं जो शरीर में प्रोटीन को तोड़ने में मदद करते हैं।


आम में विटामिन सी और विटामिन ए के अलावा 25 प्रकार के कैरोटेनॉयड्स होते हैं जो शरीर में प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाते हैं।


आम के पत्ते खून में इन्सुलिन का स्तर बढ़ाते हैं। इन्हें अगर रात भर पानी में भिगोकर छोड़ दें और फिर उस पानी को छानकर पिएं तो शरीर में इन्सुलिन का स्तर सामान्य रहेगा।


नोट: यहाँ बताये गए सभी घरेलू उपायों का इस्तेमाल करने से पूर्व एक बार सच्चाई की जाँच अपने विवेकानुसार अवश्य करें। किसी जानकर की सलाह लेना ज्यादा उपयोगी रहेगा।

MORE TOPICS
दालचीनी से वजन कम करें  Lose Weight With Cinnamon  
FOLLOW US ON

                            

Sunday, February 12, 2017

चोकर के 8 फायदे Wheat Bran 8 Benefits


आजकल लोग बाजार से लाया हुआ गेहूं का आटा खाते हैं, जिसमें बिल्कुल भी चोकर नहीं होता। इसलिए सलाह दी जाती है कि आपको चक्की का मोटा आटा खाना चाहिए क्योंकि उसमें चोकर होता है। आटे में चोकर होने की वजह से रोटियां भले ही थोड़ी बेस्वाद लगे लेकिन वह बहुत पौष्टिक होती हैं। चोकर, गेहूं के छिलके को कहते हैं। इसमें कैल्शियम, आयरन विटामिन बी आदि तत्व हेाते हैं, जो शरीर में रक्त बढ़ाते हैं, हड्डियों को मजबूत बनाते हैं


20 ग्राम चोकर को आटे की तरह गूंथ लें और उसकी पेड़े की तरह टिकिया बना लें। इस टिकिया को तवे पर भून ले और सुबह खाली पेट इसका सेवन 6 माह तक करें। डायबीटीज नियंत्रित रहेगी।


2-कॉलेस्ट्रॉल संतुलित करे Balance Cholesterol
चोकरयुक्त आटा खाने से आमाशय के घाव ठीक रहते हैं। इसके साथ यह हृदय रोगों और कॉलेस्ट्रॉल से भी शरीर की रक्षा करता है।


चोकरयुक्त रोटियां खाने से पेट पूरी तरह से भर जाता है और किसी दूसरे अन्य को बार-बार खाने की जरूरत नहीं पड़ती। ऐसे में अगर आपको लगता है कि कई सारे प्रयासों के बाद भी आपका वजन कम नहीं हो रहा है तो चोकर को अपने खाने में शामिल करें।

त्वचा में और रंगत लाने के लिए थोड़े-से चोकर में एक चम्मच संतरे का रस, एक चम्मच शहद व गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सूखने पर धो डालें।


चोकर पेट को साफ रखने में मदद करता है। चोकर युक्त आटा खाने से कब्ज नहीं होता है और ना ही पेट भारी रहता है। इसमें ढेर सारा फाइबर होता है, जो आंतों से मल को निकाल देता है।


6- बवासीर से निजात Rid of Hemorrhoids
यह बवासीर की समस्या से भी निजात दिलाता है।


इसमें आयरन विटामिन बी आदि तत्व हेाते हैं, जो शरीर में रक्त बढ़ाते हैं


इसमें कैल्शियम हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं



नोट: यहाँ बताये गए सभी घरेलू उपायों का इस्तेमाल करने से पूर्व एक बार सच्चाई की जाँच अपने विवेकानुसार अवश्य करें। किसी जानकर की सलाह लेना ज्यादा उपयोगी रहेगा।

MORE TOPICS
दालचीनी से वजन कम करें  Lose Weight With Cinnamon  
गिलोय के 17 औषधीय प्रयोग- 17 Benifits of Giloy  
मेथी के 13 फायदे I 13 Fenugreek Benefits
पुदीने के 7 फायदे  7 MINT BENEFITS 
जैतून तेल के 5 फायदे  5 Benefits of Olive Oil  
चोकर के 8 फायदे  Wheat Bran 8 Benefits 
भुट्‌टे के 6 फायदे  6 Benefits of corn

FOLLOW US ON

                            

जैतून तेल के 5 फायदे 5 Benefits of Olive Oil



खुद को हेल्दी रखने के लिए लाइफस्टाइल में बहुत से बदलाव करने पड़ते हैं। वर्कआउट, योग के साथ-साथ हेल्दी डाइट पर भी ध्यान देना जरूरी होता है, लेकिन बीमारियों से बचने और सेहतमंद रहने के लिए केवल लाइफस्टाइल और अच्छी आदत ही काफी नहीं है। ऑलिव ऑइल में विटामिन ए, डी, ई और के अलावा कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, ओमेगा-9 फैटी एसिड, पॉलिअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है, जो कई रोगों से लड़ने में फायदेमंद होता है। किचन में साधारण कुकिंग ऑइल की जगह ऑलिव ऑइल से आप खुद को ज्यादा हेल्दी रख सकते हैं। 


ऑलिव ऑइल में फाइटोन्यूट्रिएंट्स ओलेकैंथेल पाया जाता है, जो कैंसर में पेन रिलीफ का काम करता है। स्किन और ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम को भी कम करने में सहायक है।


ऑलिव ऑइल में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन -ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह स्ट्रेस को दूर करने के साथ-साथ ऑक्सीडेंटिव स्ट्रेस को दूर करने में भी मदद करता है।


ऑलिव ऑइल दिल संबंधी बीमारियों से दूर रखने में भी मदद करता है। यह एंटी इंफ्लेमेटरी और एलडीएल गुण से भी भरपूर होता है, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाकर गुड कोलेस्ट्रॉल में बदल देता है।


ऑलिव ऑइल में सैचुरेटेड फैट न के बराबर होता है। यह शरीर में शुगर लेवल भी नियंत्रित करता है। कार्बोहाइड्रेट और फाइबर का अच्छा स्रोत होने के कारण यह डायबिटीक लोगों के लिए फायदेमंद है।


त्वचा को निखारने के लिए भी यह फायदेमंद है। इसे चेहरे पर लगाने से मुंहासे और ब्लैकहेड्स ठीक हो जाते हैं। रूखी त्वचा, स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के साथ-साथ यह बालों के लिए भी अच्छा है।


ऑलिव ऑइल में किसी अन्य तेल के मुकाबले काफी कम वसा होता है। दिल के मरीजों को सलाह दी जाती है कि वे ऑलिव ऑइल का ही प्रयोग करें तो बेहतर होगा।

नोट: यहाँ बताये गए सभी घरेलू उपायों का इस्तेमाल करने से पूर्व एक बार सच्चाई की जाँच अपने विवेकानुसार अवश्य करें। किसी जानकर की सलाह लेना ज्यादा उपयोगी रहेगा।
MORE TOPICS


FOLLOW US ON